अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी-टिहरी रोड पर बड़ा हादसा: पैराफिट न होने के कारण कार गिरी गहरी खाई में, मां-बेटी की हालत गंभीर

On: May 9, 2025 9:02 AM
Follow Us:

देहरादून जिले के मसूरी क्षेत्र में शुक्रवार, 9 मई को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, जिस खाई में कार गिरी वह बेहद गहरी थी, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार में चार लोग सवार थे—ड्राइवर समेत एक दंपति और उनकी बेटी। सभी को गंभीर चोटें आईं हैं। राहत दल ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, मां और बेटी की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह परिवार महाराष्ट्र से मसूरी घूमने आया था। हादसे के वक्त वे लाला डिब्बा से मसूरी लौट रहे थे। ड्राइवर ने बताया कि अचानक उसके हाथ पर एक कीड़ा बैठ गया। कीड़े को हटाने के प्रयास में उसका ध्यान भटक गया और कार का संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

गौर करने वाली बात यह है कि जहां पर यह दुर्घटना हुई, वहां सुरक्षा के लिहाज से पैराफिट (सुरक्षा दीवार) नहीं बना हुआ था। स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि अगर सड़क किनारे पैराफिट मौजूद होता, तो शायद कार खाई में गिरने से बच सकती थी और जान-माल का नुकसान कम होता।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में जल्द से जल्द पैराफिट और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment