उत्तराखंड STF को बड़ी कामयाबी: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बाबा अनूप सिंह हरिद्वार से गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड STF को बड़ी कामयाबी: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बाबा अनूप सिंह हरिद्वार से गिरफ्तार

On: May 6, 2025 4:39 PM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नानकमत्ता के चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य साजिशकर्ता बाबा अनूप सिंह को श्यामपुर, हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। 28 मार्च 2024 को नानकमत्ता स्थित डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसएसपी STF नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, इस जघन्य हत्या के मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं तीसरा आरोपी, बाबा अनूप सिंह, घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और उस पर उत्तराखंड पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

अनूप सिंह, जो मूल रूप से नवाबगंज थाना क्षेत्र, बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में रतनपुरा, प्रेमनगर, गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर में रह रहा था, की गिरफ्तारी के लिए STF की कई टीमों ने लगातार छापेमारी की। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे मंगलवार को हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र से धर दबोचा गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस अब अनूप सिंह से पूछताछ कर हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों और साजिश की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। STF की इस कार्रवाई को उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढें- Breaking News:उत्तराखंड में अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता, सीएम धामी ने पाठ्यक्रम में शामिल करने के दिए आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी कुसुम ग्रुप के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, 1 की मौत और ₹400 करोड़ का नुकसान

​Kainchi Dham Traffic Plan: 3 दिन के लंबे वीकेंड पर बेकाबू हुआ जाम, पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर लगाई रोक

​Dehradun Murder Case: मांडूवाला में मजदूर की बेरहमी से हत्या, गले पर चाकू के वार और पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में फरार

​Kotdwar Road Accident: कोटद्वार के घमंडपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, एक मासूम की मौत और दूसरा गंभीर

Uttarakhand MP Fund expenditure report showing MP-wise spending and pending works

उत्तराखंड में सांसद निधि खर्च का रिपोर्ट कार्ड, 135.95 करोड़ में सिर्फ 24.12 करोड़ खर्च, बंसल सबसे आगे

BJP councillors protest against footpath construction in Kankhal Haridwar

हरिद्वार में फुटपाथ निर्माण पर विवाद, BJP पार्षदों ने काम रुकवाया, हरक सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

Leave a Comment