Doon Prime News
chamoli

Hemkund Sahib:कड़ाके की ठंड के कारण रुका निर्माण कार्य,लोनिवि के 80 मजदूर लौटे, -10 डिग्री पहुंचा तापमान

खबर उत्तराखंड से जहाँ Hemkund Sahib यात्रा मार्ग का निर्माण कार्य कड़ाके की ठंड के कारण रुक गया है। यहां घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक बर्फ जम गई है। सीमेंट के काम कुछ दिन पहले रोक दिए गए थे मगर अब यहां तापमान न्यूनतम -10 और अधिकतम -2 जा रहा है। ऐसे में यहां काम में लगे लोनिवि के 80 मजदूर लौट गए हैं।


दरअसल,यात्रा के पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य वर्ष 2022 के शुरुआत में शुरू हुआ था। पुलना से Hemkund Sahib तक कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसमें घोड़ा पड़ाव, यात्री शेड, पार्किंग, रेन शेल्टर, रास्ते का निर्माण व रेलिंग का काम किया जा रहा है।


गौरतलब है की इसके लिए शासन से लोक निर्माण विभाग को 3 करोड़ 96 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। लोनिवि ने शीतकाल में भी काम जारी रखने का निर्णय लिया था लेकिन क्षेत्र में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण मजदूर काम नहीं कर पा रहे हैं। अब वह काम बंद कर निचले क्षेत्रों में लौट गए हैं।


बता दें की Hemkund Sahib यात्रा के पैदल मार्ग पर पुलना से हेमकुंड साहिब (16 किमी) तक 80 में से 70 मोड़ों का सुधारीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जबकि अटलाकुड़ी में रेस्क्यू हेलिपैड का काम 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। पुलना और घांघरिया में घोड़ा पड़ाव का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। 14 में से 12 रेन शेल्टर भी बनकर तैयार हो गए हैं।


Hemkund Sahib क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घांघरिया से आगे बर्फ जम गई है, जिससे काम रोकना पड़ा है और मजदूर लौट गए हैं। अब आगामी मई माह से दोबारा कार्य शुरू किया जाएगा।

  • राजवीर सिंह चौहान, ईई, लोनिवि।

Related posts

Uttarakhand :स्प्रिचुअल हिल टाउन बनेगा बदरीनाथ धाम,पर्यटन मंत्री बोले -425करोड़ रूपये की लागत से मास्टर प्लान का काम हुआ शुरू

doonprimenews

चमोली में डॉक्टरों का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी,जानिए कैसे सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

doonprimenews

Badrinath Dham:मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरा,हुआ हादसा,नदी में बहे दो मजदूर……

doonprimenews

Leave a Comment