अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के रायपुर में लिव-इन पार्टनर ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या, जून में होनी थी सगाई

On: May 5, 2025 11:23 AM
Follow Us:

देहरादून के रायपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात 26 अप्रैल की शाम को हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय अजय रावत के रूप में हुई है, जो नेहरू कॉलोनी, नथनपुर निवासी देवेंद्र पाल सिंह रावत का बेटा था। अजय पिछले एक साल से अपनी प्रेमिका राधिका सिंह के साथ नेहरूग्राम क्षेत्र में लिव-इन में रह रहा था। राधिका की मूल निवास खुड़बुड़ा क्षेत्र बताई जा रही है।

घटना वाली शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आई राधिका ने रसोई में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और अजय के सीने में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, अजय और राधिका की जून में सगाई और अक्टूबर में शादी तय थी। लेकिन शादी से पहले ही यह रिश्ता खून में तब्दील हो गया। अजय के पिता देवेंद्र पाल सिंह की शिकायत पर रायपुर थाने में राधिका के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (Section 304) का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हमला जानबूझकर किया गया था या झगड़े के दौरान अनजाने में हुआ।

यह भी पढें- Breaking News:पहलगाम आतंकी हमले पर पुतिन ने जताई कड़ी निंदा, कहा – भारत को मिलेगा रूस का पूरा समर्थन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment