अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सख्त हुए सीएम धामी, डीएम से 3 दिन में मांगी अहम रिपोर्ट

On: May 3, 2025 7:04 AM
Follow Us:

देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम धामी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे तीन दिन के भीतर किराएदारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों का सत्यापन, अवैध तरीके से बनाए गए प्रमाणपत्रों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सीएम धामी ने नैनीताल में एक नाबालिग पीड़िता के साथ हुए अपराध पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन को पीड़िता और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार पीड़िता के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

सीएम ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से झूठी व भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और भूमि पर बुरी नजर डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा, “जो भी व्यक्ति या संस्था देवभूमि की एकता और शांति भंग करने का प्रयास करेगा, उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment