उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 19 अप्रैल 2025 को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। अगर आपने भी इस साल बोर्ड की परीक्षा दी है, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। रिजल्ट आज सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा कुछ न्यूज़ वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स पर भी रिजल्ट सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर पूरा मार्कशीट दिखेगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट भी किया जा सकता है।
बोर्ड ने पहले ही बता दिया था कि रिजल्ट अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे और अब इसकी पुष्टि हो चुकी है। रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन की भी जानकारी दी जाएगी।
कैसे देखें रिजल्ट?
- उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं: uaresults.nic.in
- “UK Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जन्मतिथि भरें
- “सबमिट” पर क्लिक करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – इसे डाउनलोड कर लें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट घोषित होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से थोड़ी देर इंतजार भी कर सकते हैं या वैकल्पिक वेबसाइट पर ट्राय करें।
आपका रिजल्ट अच्छा आए, हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं!
यह भी पढ़ें:चमोली में दर्दनाक हादसा: बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी, पांच की मौके पर मौत








