अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रपुर :नशे में धुत गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता पर बरपाया कहर, बंदूक की नाल से सिर पर किया हमला, मची अफरातफरी

On: April 17, 2025 7:19 AM
Follow Us:

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक सिक्योरिटी गार्ड ने खुलेआम उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने पहले तो राहगीरों को लाइसेंसी बंदूक दिखाकर डराया-धमकाया, फिर बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया।

घटना वार्ड 02 स्थित नारायण कॉलोनी की है, जहां भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के बाहर हंगामा कर रहे गार्ड को रोकने की कोशिश करना भारी पड़ गया। गुस्साए गार्ड ने रामधारी गंगवार के सिर पर बंदूक की नाल से जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर गार्ड को पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान हाथापाई में बंदूक से गोली चल गई। हालांकि गोली जमीन पर लगने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गार्ड की जमकर धुनाई कर दी गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गार्ड को उग्र भीड़ से बचाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घायल भाजपा कार्यकर्ता को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि गार्ड ने एक पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए उसे दांत से काट भी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, पार्षद एम. पी. मौर्य सहित कई स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और रामधारी गंगवार का हालचाल जाना। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी गार्ड पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढें- Uttarakhand News: कैबिनेट से मिली मंजूरी, सहकारी समितियों को संजीवनी देगी नई नियमावली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ganga River Rafting Season: गंगा की तेज लहरों में फिर शुरू हुआ रोमांच, आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान

Dehradun MDMA Drug News: देहरादून में हाइप्रोफाइल MDMA ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे नशा तस्करी

​Dehradun BJP Councillor House Robbery 2026: 20 दिन में भरोसा जीतकर नौकर ने दी वारदात को अंजाम, परिवार को नशीला खाना खिलाकर उड़ाए लाखों

​Dehradun Hyundai Car Service Center Fire: सुभाषनगर में तड़के भीषण हादसा, बिल्डिंग से भी ऊंची उठीं लपटें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

Leave a Comment