अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Breaking News:देहरादून के प्रेमनगर में छात्र ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

On: April 16, 2025 5:29 PM
Follow Us:

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र की पहचान शशि शेखर यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झारखंड के रामगढ़ जिले का निवासी है और फिलहाल एल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स में अध्ययनरत था।

बुधवार देर शाम यह घटना नंदा की चौकी के पास स्थित छात्रावास में हुई, जहां शशि शेखर अकेला रह रहा था। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के छात्र मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल गंभीर अवस्था में दून अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

फिलहाल आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रेमनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जिस हथियार से छात्र ने खुद को गोली मारी, उसकी जांच की जा रही है और आसपास के लोगों व उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। जुड़े रहिए हमारे साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

गाजियाबाद के कनावनी पुलिया के पास कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग और दमकल की गाड़ियां।

गाजियाबाद: कनावनी में कबाड़ गोदाम में भीषण अग्निकांड, आसमान में छाया धुएं का गुबार; एक की मौत

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment