अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:”बैग के साथ नेपाल जा रहा था युवक, बॉर्डर पर तलाशी के दौरान पकड़ी गई बड़ी रकम, मचा हड़कंप”

On: April 9, 2025 9:27 AM
Follow Us:

बनबसा (चंपावत), उत्तराखंड: नेपाल सीमा से सटे बनबसा क्षेत्र में सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सतर्कता से बड़ी रकम की तस्करी का प्रयास विफल हो गया। बुधवार सुबह एसएसबी की 57वीं वाहिनी ने एक नेपाली युवक को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया, जिसके पास से 11 लाख 500 रुपये की बड़ी भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

युवक की पहचान नेपाल के कंचनपुर जिले के ग्राम झल्लारी निवासी 27 वर्षीय प्रेम सौद पुत्र जीत बहादुर सौद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को बेंगलुरु में एक डिलीवरी ब्वॉय बताया और कहा कि वह छुट्टियों में अपने गांव लौट रहा है। हालांकि, जब उससे इतनी भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा रखने के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागज नहीं दिखा सका।

एसएसबी को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ और नियमों के अनुसार कार्रवाई करते हुए बरामद धनराशि को जब्त कर कस्टम विभाग को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि भारत से नेपाल ले जाने के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये नकद की अनुमति होती है। ऐसे में यह रकम सीमा पार ले जाना नियमों का उल्लंघन माना गया।

इस कार्रवाई में एसएसबी की टीम में एसआई आरती बुनकर, आरक्षी कृष्ण कुमार और अशोक कुमार शामिल रहे। फिलहाल मामला कस्टम विभाग के पास है, जहां युवक से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें- कपकोट में दो किशोरियों से मारपीट का वीडियो वायरल: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दो आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment