अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में घर में तेज धमाका, एक ही परिवार के पांच लोग घायल – फोरेंसिक जांच जारी

On: April 9, 2025 3:29 AM
Follow Us:

हरिद्वार के आर्य नगर (गाजीवाली) गांव में एक घर में हुए जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में चार बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान पिंकी (40 वर्ष), खुशी (17 वर्ष), आकांक्षा (15 वर्ष), सृष्टि (13 वर्ष) और शौर्य (10 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं ताकि विस्फोट के कारणों का सही-सही पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किसी सिलेंडर से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। सर्च अभियान जारी है और आसपास के इलाके की भी गहन जांच की जा रही है।

प्रशासन की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचा जा रहा है।

यह भी पढें- “चारधाम यात्रा से पहले सीएम धामी का अलर्ट मोड: एक हफ्ते में हों सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा और सुविधा पर खास जोर”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment