अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Tehri Accident: मसूरी घूमने जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोग सवार, मौके पर मचा हड़कंप

On: April 7, 2025 12:09 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी के प्रसिद्ध कैंपटी फॉल की ओर जा रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा नैनबाग क्षेत्र में ख्यार्सी से करीब 200 मीटर आगे हुआ, जहां कार लगभग 80 मीटर नीचे खाई में जा समाई।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि कार गिरते ही आसपास चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंपटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया।

हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • पार्थ सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, डॉलमीन रोड, उत्तम नगर, नई दिल्ली
  • आकाश सिंह पुत्र विरेश सिंह, सूरत, गुजरात
  • सुभाष पुत्र राघवेंद्र महतो, हरिजन कॉलोनी, उत्तम नगर, नई दिल्ली
  • बिट्टू कुमार सिंह पुत्र कैलास, गोपालगंज, बिहार
  • विकास शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा, मोहल्ला सराय किशन चंद, थाना दिवई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

पैराफिट या क्रैश बैरियर की कमी बना हादसे की वजह

कैंपटी थाना प्रभारी ने हादसे को लेकर एक गंभीर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि अगर सड़क किनारे सुरक्षा के लिए पैराफिट या क्रैश बैरियर लगे होते तो शायद यह हादसा टल सकता था। घटना स्थल पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, जहां सुरक्षा उपायों की भारी कमी थी।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी और विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करता है। प्रशासन और संबंधित विभागों को चाहिए कि वे इस ओर गंभीरता से ध्यान दें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढें- “उत्तराखंड: कुमाऊं में HIV के मामलों में बढ़ोतरी, 15 महीने में 477 नए केस, हल्द्वानी जेल से 38 पॉजिटिव”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment