अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: गरीबों के लिए खरीदा गया था घटिया चावल, छापेमारी में खुली पोल, एसएमओ और आरओ पर लटक रही कार्रवाई की तलवार

On: March 28, 2025 6:28 AM
Follow Us:

गढ़वाल मंडल में गरीबों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खरीदा गया सैकड़ों क्विंटल चावल गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। गुलरघाटी स्थित खाद्य गोदाम पर प्रशासन की दो दिवसीय छापेमारी के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया। जांच में सामने आया कि करीब 2200 क्विंटल चावल मानकों पर खरा नहीं उतरा, जिसे गरीबों को बांटने की योजना थी। इस अनियमितता के चलते संबंधित अधिकारियों के निलंबन की तैयारी की जा रही है।

खाद्य गोदाम में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने खाद्य गोदाम पर छापा मारा और चावल के नमूनों की सैंपलिंग कराई। जांच में 25 में से 17 लॉट फेल हो गए, जिसके बाद चावल को सील कर दिया गया। प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि यह पूरा खेल खाद्य विभाग और राइस मिलों की मिलीभगत से हो रहा था। सस्ते दामों पर टूटा, पुराना और काला चावल खरीदा गया और उसे पॉलिश कराकर गरीबों में बांटने की योजना बनाई गई।

गंभीर लापरवाही के संकेत, अफसरों पर कार्रवाई तय

जांच के दौरान पाया गया कि चावल की खरीद और गोदाम से जिलों में भेजने की प्रक्रिया में अनाज की सैंपलिंग नहीं की गई थी। नियमानुसार यह प्रक्रिया अनिवार्य थी, लेकिन क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक से लेकर जिला खाद्य अधिकारी तक ने आंखें मूंद लीं। लंबे समय से सस्ता और निम्न गुणवत्ता वाला चावल खरीदा जा रहा था, जो गरीबों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता था।

एडीएम ने की छापेमारी, विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी

एडीएम (प्रशासन) जयभारत सिंह की अगुवाई में खाद्य गोदाम पर लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट के आधार पर खाद्यान्न के उचित भंडारण और विपणन के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं न हों।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम ने इस मामले में एआरओ की प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने, वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। अब इस घोटाले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसमें यह बताया जाएगा कि कितने नमूने फेल हुए, क्या अनियमितताएं सामने आईं और किस स्तर पर लापरवाही बरती गई।

जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपे जाने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढें- उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने आनंद बर्द्धन, 1 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment