अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़… कार की डिग्गी में बछड़ा छिपाकर ले जा रहे थे आरोपी, जवाबी फायरिंग में एक घायल

On: March 27, 2025 3:47 AM
Follow Us:

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में बुधवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बछड़ा चोरी कर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेरा

पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग नवोदय नगर से एक बछड़ा चोरी कर सेंट्रो कार में ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और इलाके में संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी।

कुछ ही देर में पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग, एक तस्कर गिरफ्तार

आरोपियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी को पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान सहारनपुर के नकुड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। उसे तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ की।

तीन दिन पहले भी की थी चोरी की कोशिश

पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने स्वीकार किया कि तीन दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में भी गौवंश चोरी करने की कोशिश की थी। हालांकि, कुत्ते के भौंकने पर वे वहां से भाग निकले थे।

फरार आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस ने पूरी रात जिले भर में फरार आरोपियों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी और उसके साथी गौवंश की चोरी कर उसे सहारनपुर में बेचने का काम करते थे। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में एसओ मनोहर सिंह भंडारी, जेल चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र चौधरी, कांस्टेबल गजेंद्र और कांस्टेबल मनीष मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: KMOU की बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment