अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

On: March 25, 2025 7:04 AM
Follow Us:

हरिद्वार: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर और एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक पर भी लग चुके हैं आरोप
बता दें कि कुछ समय पहले उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर दावा किया था कि सुरेश राठौर उनके पति हैं। इस मामले ने उस वक्त काफी सनसनी फैला दी थी। इसके बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने भी उर्मिला के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में रंगदारी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब एक नया मोड़ सामने आया है।

होली के दिन शुरू हुआ विवाद
पूर्व विधायक की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली के दिन एक युवक राघव ने उन्हें फोन कर बधाई दी, लेकिन बाद में अशोभनीय व्यवहार करने लगा। जब उन्होंने कॉल काट दी, तो कुछ ही देर बाद एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। हालाँकि, वे फोटो तुरंत डिलीट कर दिए गए, लेकिन जब उन्होंने ट्रू कॉलर ऐप के जरिए नंबर की पहचान की तो वह राघव का निकला।

ब्लैकमेलिंग की धमकी और पैसों की मांग
शिकायत के अनुसार, 21 मार्च को उर्मिला सनावर ने उनकी मां के मोबाइल नंबर पर मैसेज कर बताया कि वह फोटो राघव से मिले हैं। इसके बाद पैसों की मांग की गई। अगले ही दिन, 22 मार्च को उर्मिला ने कथित रूप से उनकी मां के मोबाइल नंबर पर आपत्तिजनक फोटो भेज दिए।

पूर्व विधायक की बेटी का आरोप है कि ब्लैकमेलिंग की साजिश के तहत उनके परिवार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है और अब धमकी दी जा रही है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो फोटो को और अधिक प्रसारित किया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच
रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने में जुटी है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढें- उत्तराखंड को केंद्र से 453 करोड़ की सौगात, 12 सड़कों और 3 पुलों का होगा निर्माण – देखें, आपके जिले को क्या मिला?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

* चारधाम यात्रा 2026 गंगोत्री यमुनोत्री कपाट उद्घाटन समारोह

चारधाम यात्रा 2026 का शंखनाद: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, श्रद्धा के सैलाब के साथ देवभूमि में उत्सव शुरू

उत्तराखंड के भीमताल में एक आरोपी का कमरा सील करती हुई पुलिस पुलिस।

भीमताल में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: असली पहचान छिपाकर युवतियों का यौन शोषण, 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Leave a Comment