Doon Prime News
Breaking News crime

जीजा ने 18 महीने के बेटे का किया अपहरण, बदला लेने के लिए रची साजिश, थाने पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती।

महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जीजा ने साली से बदला लेने के लिए उसके 18 महीने के बेटे का अपहरण कर लिया। महिला ने आरोपी जीजा (बहन के पति) और एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने थाने में दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता की बहन घरेलू झगड़ों के कारण अपने पति सरवर अली से अलग हो गई थी। हाल ही में अली ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर अपनी पत्नी का पता पूछा था। वह जानना चाहता था कि उसकी पत्नी कहां रहती है। महिला ने अपनी बहन के बारे में उसे कोई जानकारी दी थी। इसके बाद वह लौट गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अली बुधवार को एक अन्य शख्स के साथ कलवा स्थित उसके घर आया और उससे बदला लेने के लिए उसके बेटे का अपहरण कर लिया। कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आगे की जांच की जा रही है। झारखंड के रांची के हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बच्ची का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। उसकी मां मधु का कहना है कि कथित तौर पर उसे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम धोखा दिया गया। एक गैंग ने उसे यकीन दिलाया कि धोनी गरीबों को पैसे और घर बांट रहे हैं। जिससे वह उनकी जाल में फंस गई। इसके बाद वे उसकी बेटी को लेकर भाग गए। तीन दिन बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है।

Related posts

Instagram पर जल्द मिलेगा ये नया धांसू फीचर, एक क्लिक से छोटे ग्रुप में शेयर कर सकेंगे इंस्टा स्टोरी। जानिए पूरी खबर।

doonprimenews

नए हिट एंड रन कानून के विरोध में ये तर्क दे रहे हैं हड़ताली ट्रांसपोर्टर, बोले- “डर की वजह से भागते हैं…”

doonprimenews

राजेंद्र भंडारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, बद्रीनाथ सीट हुई खाली

doonprimenews

Leave a Comment