Doon Prime News
uttarakhand

लंदन की सड़कों पर सुबह सैर करते दिखे सीएम धामी,पक्षियों को भी डाला दाना……वायरल हुआ वीडियो, प्रदेश लौटते ही करी जनहित में नई शुरुआत

खबर लंदन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वापस आ चुके हैं लेकिन इसी बीच उनका लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मार्निंग वॉक कर रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो एक्स पर फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश के साथ पोस्ट किया है।


दरअसल,सीएम वीडियो में लंदन की सड़कों पर सुबह की सैर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में एक जगह वह पक्षियों को भी दाना डाल रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी, लंदन यात्रा के दौरान मॉर्निंग वॉक.. जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उत्तम स्वास्थ्य है।


इसलिए कार्यक्षेत्र में कितनी भी व्यस्तता हो, स्वयं के लिए समय निकालकर व्यायाम व प्रातःकाल की सैर अवश्य करता हूं। आइये हम सभी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित फिट इंडिया मूवमेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


बता दें की शनिवार को मुख्यमंत्री का एक ऑफिशियल व्हाट्स एप चैनल भी शुरू हुआ। इसके माध्यम से राज्यहित एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी सभी लोगों को उपलब्ध हो सकेगी। सीएम ने कहा कि उनके लिए राज्य हित के साथ जनहित सर्वोपरि है।

यह भी पढ़े -*खरीफ सत्र 2023-24 के लिए धान की खरीद नीति हुई जारी, कामन श्रेणी के धान का मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य*


वहीं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी लोगों का स्नेह एवं अभूतपूर्व समर्थन उन्हें लगातार प्राप्त हो रहा है। अब सभी उनसे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है। व्हाट्सएप पर दिए लिंक को फॉलो करने की भी उन्होंने सभी से अपेक्षा की है।

Related posts

Uttarakhand News- उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों (Home Guards) को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात, साथ ही बड़ी छुट्टियां भी

doonprimenews

Election 2024 : प्रदेश में कई स्थानों पर मतदान बहिष्कार, लोग बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

doonprimenews

Uttarakhand में भीषण गर्मी के सारे Record तोड़ने के बाद, जानिए कब से आ रहा है मानसून।

doonprimenews

Leave a Comment