Doon Prime News
dehradun

Dehradun:महासू देवता मंदिर में जागड़ा पर्व के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,भंजरा पंचरा की बेटियों ने चढ़ाया सात तोले सोने का छत्र

खबर हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में राज्य मेले जागड़ा पर्व के लिए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। जौनसार बावर, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र से रोडवेज बसों, टैक्सी, यूटिलिटी और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजन किया। वहीं शाम को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हनोल में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेंगे।


बता दें की भंजरा पंचरा की ध्यांटुडियों (बेटियां) ने बौठा महासू और चालदा महासू देवता को सात तोले का सोने का छत्र अर्पित कर गांव की खुशहाली और सुख शांति की कामना की। गांव की तीन हजार बेटियों ने आपसी सहयोग से धन एकत्र कर देव को अर्पित करने के नया छत्र खरीदा था। छत्र अर्पित करने वालों में विवाहित और अविवाहित दोनों ही ध्यांटुड़िया शामिल रहीं।


दरअसल,सोमवार सुबह आठ बजे भंजरा पंचरा की ध्यांतुड़िया छत्र को लेकर गांव से हरिपुर स्थित यमुना तट के रवाना हुईं। सुबह 10 बजे ध्यांटुड़ियों ने पूरे विधि विधान के साथ सोने के छात्र को यमुना स्नान करवाया। छत्र के शुद्ध होने के बाद साहिया, पजिटिलानी और सुरेऊ आदि गांवों से होते हुए छत्र को भंजरा पंचरा गांव तक लाया गया। गांव पहुंचते ही छत्र को देव स्नान के बाद बौठा और चालदा महासू देवता को अर्पित किया गया। ध्यांटुड़ियों ने देव दर्शन कर गांव में सुख और समृद्धि की कामना की। उसके बाद देव उत्सव मनाते हारूल, जैंता रासो और देव नृत्य भी किया।

यह भी पढ़े –*I.N.D.I.A.गठबंधन को बड़ा झटका! बंगाल, केरल में एलायंस से CPI-M का इनकार। जानिए पूरी खबर।*


वहीं छत्र अर्पित करने में देव पुजारी कुलदीप शर्मा, प्रवेश शर्मा, कुल पुरोहित तुलसी राम शर्मा, डिगंबर सिंह बिष्ट, भंडारी रमेश चौहान, कुंवर सिंह चौहान, देव माली दीवान सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कांती राणा, ग्राम प्रधान रीता बिष्ट, अमीता देवी, मुल्लो देवी, सीमा तोमर, पूलमा देवी, सुंदला देवी, टीको देवी, पारो देवी, रविता देवी, सुमित्रा देवी, सुरमा देवी सहित 300 से अधिक गांव की ध्यांटुडियां भी उपस्थित रही।

Related posts

Big breaking – हरक सिंह ने दी CBI की जाँच को लेकर धमकी, अगर उन्हें किसी प्रकार की दिक्क़त हुईं तों फिर कई लोगों को भी होगी दिक्कत होंग

doonprimenews

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में आया भूकंप, उत्तरकाशी और बागेश्वर में डोली धरती

doonprimenews

आज होगा समूह -ग की आठ भर्तियों पर फैसला, तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने जीएस मर्तोलिया को सौंपी रिपोर्ट

doonprimenews

Leave a Comment