Doon Prime News
dehradun

Chamoli accident:एम्स प्रशासन ने चमोली हादसे में झुलसे 11पीड़ितों में से 9को दी छुट्टी,दो पीड़ितों की हालत गंभीर

बड़ी खबर बुधवार को चमोली में हुए हादसे में करंट लगने से झुलसे छह लोगों को हेली एंबुलेंस के से एम्स लाया गया था। सभी को यहां ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। हादसे में झुलसे पांच अन्य मरीजों को अगले दिन बृहस्पतिवार को हेली एंबुलेंस के जरिये ही एम्स लाया गया था।


बता दें की हालत में सुधार होने के बाद एम्स प्रशासन ने नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है और 2लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है।इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व अध्यक्ष विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने एम्स पंहुचकर पीड़ितों का हाल जाना।


अभिषेक पाल, पवन सिह राठौर, जयदीप, धीरेंद्र रावत, सुभाष खत्री, नरेंद्र, आनंद, रामचंद और महेश को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। एम्स के ट्रामा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी झुलसे पीड़ितों अब खतरे से बाहर हैं और स्थिति सामान्य होने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। मरीजों को अस्पताल से घर पहुंचाने की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वार की गई है।


उन्होंने जानकारी दी कि ट्रामा आईसीयू में भर्ती संदीप की हालत में कुछ सुधार हुआ है। उन्हें वेंटीलेटर से भी हटा दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें फेस मास्क सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को उन्हें लिक्विड डाइट भी दी गई और वह बातचीत करने की स्थिति में हैं। वहीं ट्रामा रेड जोन में भर्ती घायल सुशील की हालत में अभी ज्यादा सुधार नहीं है। हालांकि वह पूरी तरह सेंस में हैं, लेकिन उन्हें किडनी संबंधी दिक्कत अभी भी बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े –*Big Breaking- हरिद्वार पुलिस ने 100 किलोग्राम गौमांस व गौकशी उपकरण के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*


वहीं शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी एम्स पहुंचेंगे। शुक्रवार को वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने यहां ट्रायल लैंडिंग की। शनिवार को वायु सेना के दो हेलीकाॅप्टर यहां पहुंचेंगे।

Related posts

Dehradun:मंगेतर के साथ घर जा रही थी युवती रास्ता रोक आशिक ने दी जान से मारने की धमकी, भाई भी निकला धोखेबाज

doonprimenews

सीएम धामी के दिल्ली दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-आपदा से जूझ रहा प्रदेश, सीएम चुनावी बैठक में व्यस्त

doonprimenews

Dehradun: 300 मीटर गहरी खाई में गिरा त्यूणी जा रहा ट्रक, नीचे दबने से अल्मोड़ा के चालक की मौत

doonprimenews

Leave a Comment