Doon Prime News
uttarakashi

Yamunotri : करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खोला गया यमुनोत्री हाईवे,लेकिन बोल्डर व मलबा गिरने की आशंका के बीच जोखिम भरी आवाजाही कर रहे लोग

खबर उत्तराखंड से जहाँ यमुनोत्री हाईवे पर गुरुवार सुबह किसाला स्लीप जोन के पास भूस्खलन हो गया। हाईवे पर बोल्डर और मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को खोला गया। लेकिन बोल्डर व मलबा गिरने की आशंका के बीच जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।

जी हाँ,मौके पर मौजूद महावीर पंवार और अनिल कुमार ने बताया कि सुबह अचानक चट्टान से बोल्डर और मलवा भरभराकर हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। हाईवे बंद होने की सूचना पर तत्काल निर्माण कार्य एजेंसी ने मशीनें लगा कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

बता दें की ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य के चलते यमुनोत्री हाईवे पर कई जगह भूस्खलन जोन बन गए हैं। इन जगहों पर टीएचडीसी डीपीआर तैयार करेगा। वहीं, एनएच भी उन पर ट्रीटमेंट कार्य जल्द शुरू करेगा।

यह भी पढ़े –*केदारनाथ धाम में आज बर्फबारी से मिली राहत, मौसम के साफ होते ही पहुंचे कई तीर्थयात्री, देखिए तस्वीरें।*

दरअसल,कहीं दिनों बाद मौसम साफ होने से गंगोत्री यमुनोत्री धाम में चटख धूप खिली। जिसके बाद यमुनोत्री धाम सहित जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल है।

Related posts

उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसा :बेटे की याद में माँ का रो -रोकर बुरा हाल,पिता की आँखें हैं नम तो वहीं छोटे भाई के लौटने की आश में बड़े भाई ने मातली हेलीपेड पर डाला हुआ है डेरा

doonprimenews

Uttarkashi :नहीं थम रहा लोगों का आक्रोश,व्यापारियों ने बाजार में दुकानें की बंद,यात्रियों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

doonprimenews

द्रौपदी का डांडा -2:एक साल बाद आज बरामद हुआ लापता पर्वतारोही का शव, दूसरा अभी भी लापता,28हुई हादसे में मृतकों की संख्या

doonprimenews

Leave a Comment