Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand Weather Update :पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले तीन -चार दिन होंगे भारी,तापमान में होगी बढ़ोतरी

बड़ी खबर,उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

बता दें की पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दरअसल,सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े –*Uttarakhand :अगले पांच साल में दोगुनी होगी राज्य की आर्थिक विकास दर,विकास योजनाओं पर होने वाले खर्च  और पाई -पाई का होगा हिसाब*

कहाँ कैसा है मौसम

देहरादून में धूप खिली।

विकासनगर में मौसम साफ, धूप खिली।

पिथौरागढ़ में खिली धूप।

बागेश्वर में मौसम साफ।

रामनगर में धूप खिली।

बाजपुर में धूप खिली।

Related posts

उत्तराखंड में महिला होमगार्ड के 330 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

doonprimenews

परेड ग्राउंड में रावण पुतला दहन के दौरान हुए नुकसान के लिए बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी को भरपाई करने के निर्देश

doonprimenews

Uttarakhand:आज भी बदला रहेगा मौसम, पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना

doonprimenews

Leave a Comment