Doon Prime News
uttarakhand

वन विभाग ने वन भूमि में चिन्हित किए 350से अधिक मंदिर और मजार, वन मंत्री बोले -‘वन भूमि से हटाये जाएंगे सभी अवैध निर्माण ‘

खबर उत्तराखंड से जहाँ प्रदेश में जंगल की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले सामने आते जा रहे हैं। वन विभाग की ओर से अब तक 350 से अधिक मंदिर और मजार चिन्हित किए गये हैं। अवैध निर्माण कर बनाए गए अधिकतर मंदिर हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार मंदिर की बात नहीं है, वन भूमि पर जो भी अवैध निर्माण है उसे हटाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें की वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गढ़वाल मंडल के आरक्षित वन क्षेत्र में गढ़वाल वृत्त में 46, भागीरथी वृत्त में 34, शिवालिक वृत्त में 46 और यमुना वृत्त में 29 अवैध निर्माण चिन्हित हैं, जिसमें 10 मजार और 155 मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा दो गुरुद्वारे भी वन क्षेत्र में अवैध तरीके से निर्मित मिले।

वहीं मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं मंडल डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल की रिपोर्ट के मुताबिक तराई पूर्वी, बागेश्वर, हल्द्वानी, तराई केंद्रीय वन प्रभाग, सिविल सोयम, अल्मोड़ा, चंपावत और तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र में लगभग 114 अवैध निर्माण हैं।

यह भी पढ़े –उमेश यादव का तूफान, गुनी बाल ने हवा में नचा डाली विकेट, देखिए वीडियो*

बता दें की राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला, गौहरी, रवासन, मोतीचूर, कांसरो, रामगढ़, हरिद्वार, बेरीवाड़ा, धौलखंड, चिल्लावाली, सांकरी रेंज में 63 और गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क में 81 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ वन्यजीव विहार की ओर से अवैध निर्माण की कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Related posts

पांच साल में इस साल सबसे अधिक तीर्थंयात्रियों की हुई मौत, जाने क्या कहती है स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट

doonprimenews

यहां बीच सड़क पर आपस में भिड़े सिख यात्री और स्थानीय लोग, जमकर चले लात घुसे

doonprimenews

उत्तराखंड :4जिलों में 12निकायों में गरीबों के लिए बनाये जायेंगे आशियाने, तकनीकी समिति की बैठक में लगी मुहर,केंद्र को भेजा जायेगा प्रस्ताव

doonprimenews

Leave a Comment