Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand Breaking- Dehradun से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, झूठा आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, Court को किया गुमराह

Dehradun

Dehradun से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ खबर के मुताबिक बताया जा रहा है की पति पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ Court द्वारा मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। बता दे की Court ने उसके पति को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया है। खबर के मुताबिक कहा जा रहा है की महिला ने पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद जब Court में गवाही की बारी आई तो आरोपी को पति स्वीकार कर लिया।

साथ ही आपको बता दे की इस संबंध में उसने झूठे साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए थे। बचाव पक्ष की तरफ से Advocate Ashutosh Gulati ने इस मुकदमे में पैरवी की थी। जिसके बाद उन्होंने बताया कि एक महिला ने Johnny Kumar (Resident Sherpur Pele, Mirzapur, Saharanpur) पर आरोप लगाया था।

साथ ही वही बताया गया की महिला द्वारा Police को बताया गया था कि 12 नवंबर 2021 को Johnny Kumar रात में उसके घर आया था। वहां उसने उसे अकेला देखकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद Police ने 16 नवंबर 2021 को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में Police ने 11 दिन बाद ही Johnny Kumar के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।

वही जब Court में ट्रायल शुरू हुआ तो अंत में पीड़िता की गवाही हुई। जिसमे पीड़िता पूर्व के बयानों से पलट गई। उसने Court को बताया कि वह Johnny Kumar को वर्ष 2019 से जानती थी। वह पहले से शादीशुदा था। यह जानते हुए भी दोनों ने शादी कर ली। जिस दिन की घटना बताई गई है उस दिन दोनों में बाहर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़े- अग्निवर भर्ती के लिए कोटद्वार गया युवक चार महीने से लापता,बेटे की सकुशल घर वापसी के लिए धरने में बैठे दंपति को पुलिस ने जबरन उठाया

दोनों के बीच मारपीट भी हुई। गुस्से में आकर उसने Johnny Kumar के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इन बयानों के आधार पर Fast Track Special Judge Ashwini Gaur की अदालत द्वारा Johnny Kumar को बरी कर दिया गया। जबकि, महिला के खिलाफ IPC 193 के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Related posts

Uttarakhand :अब मकान मालिक और किरायेदारों के विवादों का निपटारा करेगा किराया अधिकरण, यहाँ देखें इससे सम्बंधित पूरी जानकारी

doonprimenews

Uttarakhand Weather Update- प्रदेशभर में रविवार को मौसम शुष्क रहने की है संभावना, जानिए कैसा रहेगा दून (Doon) का मौसम

doonprimenews

Uttarakhand Breaking- प्रदेश सरकार (State Government) ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां कर दी शुरू, नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

doonprimenews

Leave a Comment