Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand News- इन पांच जिलों में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप, अभी तक इतने मामले आ चुके है सामने

डेंगू

जहां एक तरफ Uttarakhand में Corona संक्रमण का कहर कम होता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बढ़ते डेंगू ने चुनौती बढ़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की डेंगू संक्रमण अभी तक पांच जिलों में दस्तक दे चुका है। जिसके बाद से अब तक प्रदेश में डेंगू के 192 मामले पाए जा चुके हैं। Health Department द्वारा डेंगू के रोकथाम व बचाव के लिए प्रभावित जिलों को गहन निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल, तो अभी Corona संक्रमितों की रफ्तार धीमी होने से Health Department को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन वही अब Health Department के सामने डेंगू संक्रमण की रोकथाम व बचाव की चुनौती खड़ी हो गई है। बता दे की प्रदेश के मैदानी जिले Dehradun, Haridwar, Nainital के साथ-साथ Pauri व Tehri districts में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, ख़ुशी की बात यह है की अभी तक प्रदेश में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

वही, आपको यह तो पता ही होगा की वर्ष 2019 में डेंगू संक्रमण तेजी से फैला था। जिस समय कुल 10,622 लोग डेंगू की चपेट में आए थे, जबकि आठ लोगों की मौत हुई थी। 2020 व 2021 में COVID महामारी के समय डेंगू का प्रभाव कम रहा था। विशेषज्ञों के मुताबिक हर दो या तीन साल बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है। जिसके लिए Health Department द्वारा पहले ही सभी जिलों को डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए SOP जारी की गई थी।

देखिये क्या है स्थिति

वर्ष              डेंगू मरीज       मौतें
2018                591             02
2019               10622           08
2020                76                01
2021                738              02
2022 अब तक   192              00

अब तक प्रदेश में डेंगू संक्रमित के मामले

जिला           डेंगू मरीज
देहरादून         80
हरिद्वार           57
पौड़ी              43
नैनीताल         06
टिहरी            06

यह भी पढ़े- Uttarakhand Breaking- Uttarakhand में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, जवानों से भरी ITBP की बस खाई में गिरी

प्रदेश के पांच जिलों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद इन जिलों के CMO को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए। डेंगू मरीज मिलने पर आसपास के घरों में स्क्रीनिंग कर जांच की जाए। साथ ही डेंगू के लार्वा के लिए सर्वे करने के साथ फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए। डेंगू मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराइ गई हैं। साथ ही अस्पतालों में Isolation ward बनाए गए हैं।

Related posts

हल्द्वानी में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

doonprimenews

नशे के लत में किया दोस्त ने अपने ही दोस्त का बड़ी बेरहमी से कत्ल , तड़पते हुए सामने बैठ कर देखता रहा ।

doonprimenews

Uttarakhand : अचानक बढ़ गया नदी का जलस्तर, बीच नदी फसे दो युवक

doonprimenews

Leave a Comment