अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में चोरी की अलग-अलग घटनाओं में 6 आरोपी हुए गिरफ्तार,पढ़िए पूरी खबर

On: February 28, 2022 10:54 AM
Follow Us:

धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने हड़कंप मचाया हुआ है. चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे वाहनों पर हाथ साफ करने व घरों में चोरियों को अंजाम देने से भी आगे बढ़ गए हैं. ताजा मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने ट्रांसफार्मर के सामान पर हाथ साफ करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी का सामान व नकदी भी इनसे बरामद की गई है. वारदात में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

बता दें 23 फरवरी को प्रीतम सिंह अवर अभियन्ता 33/11 केवी उपकेन्द्र बहादराबाद ने थाना बहादराबाद में लिखित तहरीर देकर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ ग्राम रोहालकी किशनपुर में रखे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसकी कोर, कॉपर, कायल, तेल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था. इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ के लिए एसएसपी ने एक टीम का गठन किया.

यह भी पढ़े – उत्तराखंड में साइबर सेल का सराहनीय काम, ऑनलाइन ठगी के शिकार को लौटाए 55,000 रुपए

साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये. जिसके बाद गठित टीमों ने जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी पतारसी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसके बाद 27 फरवरी की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी मार्ग पथरी पुल से थोड़ा पहले तलाशी के दौरान एक काले रंग की सैन्ट्रो कार नम्बर UP78BH-8418 को पकड़ा. जिसमें चार लोग सवार थे. इस कार के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास मौजूद थे.

पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने अपने नाम सुशील पुत्र महावीर निवासी नई टंकी के पास सलेमपुर थाना रानीपुर, सचिन पुत्र ऋषिपाल निवासी नाजिरपुरा थाना रानीपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उप्र, अजय उर्फ पप्पू पुत्र टीटू निवासी नई टंकी के पास सलेमपुर थाना रानीपुर एवं तेलूराम उर्फ तिलक पुत्र स्व. काशीराम निवासी नई टंकी के पास सलेमपुर थाना रानीपुर बताया. थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर से चोरी की गयी कॉपर की कोर तथा कॉपर को बेचकर लाये 95,000 रुपये नकद व विद्युत ट्रांसफार्मर को खोलने के उपकरण बरामद किए.

150 किलोग्राम कॉपर की कोर, 95,000 रुपये नकद, दो लोहे के जैक, दो पाइप, एक रिंच लोहे का, एक छोटी टार्च, 8 छोटे बड़े पाने, 16 चाबी, एक प्लास, एक आरी, 7 ब्लेड, एक छोटी आरी, एक बडा पेचकस, 2 बंडल सुतली, एक जोड़ी ग्लव्स रैक्सीन के, घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की सैन्ट्रो कार UP78BH-8418 एवं एक टेम्पो (छोटा हाथी) नम्बर UK08CB-0765 को बरामद किया गया.

वहीं, एक और चोरी की वारदात में सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले ऐसे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हाल ही में चुराई गई एक बाइक को बरामद किया है. वहीं, दूसरी बाइक धनौरी चौकी पुलिस ने हाल ही में कागजात न होने पर सीज कर दी थी. पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment