अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

म्यांमार में 7.2 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में महसूस किए गए झटके

On: March 28, 2025 8:24 AM
Follow Us:

भूकंप से दहशत में लोग, राजधानी दिल्ली-एनसीआर तक असर

म्यांमार में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इस शक्तिशाली भूकंप के प्रभाव से पड़ोसी देश बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड तक कंपन महसूस किया गया। भारत में भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।

10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र

NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसका अक्षांश 21.93° उत्तर और देशांतर 96.07° पूर्व पर दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के चलते म्यांमार और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत गिरी

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भूकंप के प्रभाव से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत गिर गई। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

न्यूजीलैंड में भी आया था भूकंप

इससे पहले, न्यूजीलैंड के रिवर्टन तट पर भी शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.5 दर्ज की गई थी। हालांकि, इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली। इसका केंद्र भी 10 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के लगातार झटके, दहशत में लोग

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में भय का माहौल है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन क्षेत्रों में हल्के और मध्यम झटके आने की संभावना बनी रह सकती है। स्थानीय प्रशासन सतर्क है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है

यह भी पढें- उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिरी, एक महिला की मौत, पांच लोग गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कोच के अंदर मुस्कुराते हुए भारतीय सेना के एक बुजुर्ग अनुभवी और उनकी पत्नी, दोनों वीरता पदक पहने हुए हैं, उनके पास एक टीटीई खड़े हैं।

Indian Railway का बड़ा तोहफा: इन लोगों को अब जीवनभर नहीं लेनी होगी ट्रेन टिकट, AC कोच में सफर भी बिल्कुल फ्री

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

Leave a Comment