अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

25 लाख की धोखाधड़ी: देहरादून में दंपती ने शराब स्टोर में साझेदारी का झांसा देकर की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

On: May 10, 2025 6:28 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी के सहस्रधारा रोड स्थित एक हाई-प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले दंपती ने शराब स्टोर में निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता रोहित अग्रवाल, निवासी पैसिफिक गोल्फ एस्टेट, ने बताया कि उनकी जान-पहचान सोसायटी में रहने वाले अनंदिता भारद्वाज और उनके पति विक्रांत भारद्वाज से हुई थी। दोनों ने खुद को गोल्फर्स लिकर एस्टेट नामक शराब स्टोर के संचालक बताते हुए स्टोर में साझेदारी के नाम पर निवेश का प्रस्ताव रखा। आकर्षक मुनाफे और प्रलोभनों से प्रभावित होकर उन्होंने निवेश करने का निर्णय लिया।

शुरुआत में रोहित ने विक्रांत को दो लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद उन्हें पता चला कि एक अन्य निवेशक, सूचित त्यागी, ने भी इसी स्टोर में निवेश किया था और अब उनका आरोपितों से विवाद चल रहा है।

बावजूद इसके, झांसे में आकर रोहित ने 20 मई 2024 को ‘लिकर ब्रोस’ नामक स्टोर के खाते में 10 लाख और अगले दिन पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए। 24 मई को दोनों पक्षों के बीच एक पार्टनरशिप डीड भी बनाई गई, जिसमें यह उल्लेख था कि फर्म का बैंक खाता संयुक्त रूप से संचालित होगा। लेकिन आरोप है कि अनंदिता ने कोई संयुक्त खाता नहीं खुलवाया और अपनी निजी फर्म के खाते में ही लेन-देन करती रहीं।

बाद में पीड़ित ने तीन लाख रुपये और ट्रांसफर किए, लेकिन अनंदिता ने फर्म का खाता अकेले ही ऑपरेट किया और उसमें से निजी खर्चों के लिए पैसे निकालती रहीं। 13 जुलाई 2024 को फर्म के खाते को संयुक्त रूप से चलाने का प्रस्ताव पारित भी किया गया, पर उसका पालन नहीं किया गया।

पीड़ित ने जब इस पर आपत्ति जताई तो उन्हें ‘लिकर ब्रोस’ में साझेदार बनाने का नया प्रस्ताव दिया गया। परंतु आरोप है कि यह भी एक छलावा निकला और लाखों रुपये गबन कर लिए गए।

राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि रोहित अग्रवाल की तहरीर के आधार पर अनंदिता और विक्रांत भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Leave a Comment