अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: बोरे में मिला महिला का शव, गला दबाकर की हत्या की कोशिश ,पढ़िए पूरी खबर।

On: February 14, 2022 5:52 PM
Follow Us:

हरिद्वार: बोरे में मिला महिला का शव, गला दबाकर की हत्या की कोशिश ,पढ़िए पूरी खबर।

हरिद्वार की रामनगर कॉलोनी में एक महिला का शव बोरे में मिला है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टखमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है. शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।

सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।महिला का शव बोरे में बंद मिला है।स्थानीय लोगों ने बोरे में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े – लेटर लिखकर युवक ने विधायक से कहा, मुझसे एक भी लड़की नहीं पटती, मुझे भी दिलाओ,जानिए विधायक ने क्या दिया जवाब

पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 30 साल है। प्रथम दृष्टया महिला का गला घोंट कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। क्योंकि शरीर पर कोई दूसरा निशान नहीं पाया गया है।सलेमपुर के पास बनी रामनगर कॉलोनी में यह शव मिला है. इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे स्थानीय निवासियों द्वारा यह सूचना दी गई।स्थानीय निवासियों को सुबह की सैर के दौरान यह बोरा सड़क के पास दिखाई दिया।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मामले की तहकीकत शुरू कर दी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार: बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों का हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर केस दर्ज

हरिद्वार में अनोखी ‘खाट जन चौपाल’: मुख्यमंत्री धामी ने सीधे सुनी जनता की फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment