अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार कोतवाली के पास एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश, सोती रही पुलिस

On: February 14, 2022 5:49 PM
Follow Us:

हरिद्वार कोतवाली के पास एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश, सोती रही पुलिस

हरिद्वार: 26 जनवरी से पहले हरिद्वार पुलिस आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था जांचने में जुटी हुई है. वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बता बेखौफ चोरों ने कोतवाली हरिद्वार से बमुश्किल आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान चोर ने पहले एटीएम का शटर तोड़ा. उसके बाद अंदर एटीएम मशीन के लॉकर को उखाड़ने का प्रयास किया. लेकिन एटीएम की मजबूती के आगे चोर का बस नहीं चला. जब कैश नहीं निकाल पाया तो चोर अंदर रखे एक मोबाइल फोन व चार्जर पर जाते-जाते हाथ साफ कर गया.

धर्मनगरी होने के साथ 26 जनवरी पास होने के कारण हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के मौजूद होने का दावा किया जा रहा है. लेकिन कोतवाली हरिद्वार से फलांग भर की दूरी पर स्थित एसबीआई के एटीएम में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है.

यह भी पढ़े –   MDMA ड्रग्स (हेरोईन) व स्मैक के साथ 03 व्यक्ति एसओजी उधमसिंहनगर से गिरफ्त

सोमवार देर रात किसी समय भोलागिरी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम का पहले अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़ा गया. इसके बाद चोर ने एटीएम में घुस अंदर का दरवाजा तोड़ा. एटीएम मशीन को तोड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो सका. हार कर अंदर रखे एक मोबाइल और चार्जर को लेकर चोर चंपत हो गया.

कोतवाली हरिद्वार इंचार्ज राकेंद्र कठैत ने बताया कि मंगलवार सुबह इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि चोर एक मोबाइल और चार्जर के अलावा एटीएम से कोई अन्य सामान चोरी नहीं कर सका. उसने एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुआ. मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए, मेज पर बरामद तकिया और अन्य सामान रखा है

हरिद्वार: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या; पत्नी और बेटी ने मिलकर रचा था मौत का जाल, मासूम बेटे ने खोला राज

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

Leave a Comment