अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार के एक गांव में दो बच्चों की आटा चक्की के पट्टे से हुई मौत,गांव में पसरा मातम,पढ़िए पूरी खबर।

On: February 14, 2022 5:52 PM
Follow Us:

हरिद्वार के एक गांव में दो बच्चों की  आटा चक्की के पट्टे से हुई मौत,गांव में पसरा मातम,पढ़िए पूरी खबर।

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की मौत हो गई। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पट्टे की चपेट में पांच साल का एक मासूम आया था और उसको बचाने के लिए 14 वर्षीय किशोरी भी उलझ गई। किशोरी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि मासूम की मौत रुड़की के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

 कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। बताया जाता है कि गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिया था। शुक्रवार शाम को चार बजे शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। बताया जाता है कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे। जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की पर गेहूं की पिसाई हो रही थी। 

यह भी पढ़े –  उत्तराखंड में दो फर्जी टीचरों को किया गया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

इसी दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया। घायल अर्श को उपचार के लिए परिजन रुड़की के एक अस्पताल ले गए।

उपचार के दौरान अर्श ने भी दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव में दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसर गया। दोनों बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया।

पिरान कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरा गया है। बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार: बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों का हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर केस दर्ज

हरिद्वार में अनोखी ‘खाट जन चौपाल’: मुख्यमंत्री धामी ने सीधे सुनी जनता की फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment