अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 50 हजार की नकदी भी बरामद

On: February 11, 2022 8:25 PM
Follow Us:

स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 50 हजार की नकदी भी बरामद

लक्सर: कोतवाली लक्सर क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव से पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के पास से 9.12 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है. गिरफ्तार महिला के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

बता दें, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में एसआई नरेंद्र तोमर और एएसआई एकता ममगई पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी. तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला अपने घर के गेट के पास स्मैक बेच रही है. एकता ममगई और नरेंद्र तोमर जब महिला के पास पहुंचे तो महिला हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगी, जिसमें पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को महिला के पास से काले रंग का बैग 9.12 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है.

यह भी पढ़े –  राष्ट्रपति ने सात उच्च न्यायालयों के जजों का किया तबादला 

कोतवाली में पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति नवाब स्मैक बेचता है. आज उसने स्मैक की पुड़िया बनाकर बनाकर बेचने के लिए दी थी. महिला ने बताया कि वो स्मैक की पुड़िया ₹200 – ₹300 और ₹500 में गांव के लड़कों को बेचेती है. पुलिस ने महिला के पति की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं.

पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि पुलिस द्वारा गांव खड़ंजा कुतुबपुर से एक महिला शबनम पत्नी नवाब उर्फ टिल्ला को स्मैक बेचने के लिए गिरफ्तार किया है. पुलिस को महिला के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है. महिला को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

UK NEWS: RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – देखें आज का मौसम अपडेट

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का डबल गिफ्ट: 3 दिन मुफ्त यात्रा और साथ में सहयात्री भी फ्री

उत्तराखंड और यूपी के बीच अवशेष परिसंपत्तियों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक, सीएम धामी करेंगे योगी से मुलाकात

Leave a Comment