अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, यहां उत्तर प्रदेश के तीन दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में बह गए

On: February 9, 2022 5:53 PM
Follow Us:

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, यहां उत्तर प्रदेश के तीन दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में बह गए

आजकल सोशल मीडिया का जमाना हमारी आम जिंदगी पर इस तरह हावी हो गया है की हमें अपनी जिंदगी का भी ध्यान नहीं रहता। खासकर आजकल के युवा सोशल मीडिया पर इस तरह से आकर्षित हो चुके हैं कि सही गलत होनी अनहोनी इनका जरा भी ख्याल नहीं है। एक ताजा खबर हरिद्वार जिले के रुड़की में सोनाली पार्क के पास गंगा नहर किनारे selfi ले रहे उत्तर प्रदेश के 3 युवक गंगा नहर में बह गए। इस बीच मौके पर पहुंचे constable ने किसी तरह से एक युवक को बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बता दें कि डूबने वाले युवक सहारनपुर के रहने वाले हैं। Civil line कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोहित आहूजा उसका भाई रोहित आहूजा पुत्र राकेश निवासी सुभाष नगर अम्बाला रोड जिला जिला सहारनपुर (उप्र) अपने एक दोस्त मोहित सचदेवा निवासी सुभाषनगर (सहारनपुर) के साथ Roorkee आए थे। मोहित आहूजा की रुड़की में रिश्तेदारी है। मंगलवार की सुबह तीनों युवक गंग नहर किनारे सोलानी पार्क पर selfie ले रहे थे । इसी दौरान अचानक ही selfie लेते समय मोहित आहूजा का पांव फिसल गया और वो गंग नहर में गिर पड़ा।उसे बचाने के लिए मोहित सचदेवा भी गंगा नहर में कूद गया। दोनों ही युवक गंगा नहर में डूबने लगे।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर- अब शहनाज गिल जाएगी एकता कपूर के ‘लॉक अप’ में !

उन्हें बचाने के लिए रोहित आहूजा भी गंगा नहर में कूद गया, लेकिन वह भी डूबने लगा। रोहित ने गंगा नहर किनारे झाड़ियां पकड़ ली और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां पर morning walk कर रहे civil line कोतवाली के कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने रोहित के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे।उन्होंने कुछ व्यक्तियों की मदद से रोहित को गंग नहर से बाहर निकाला, जबकि मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा गंग नहर में डूबकर लापता हो गए। पुलिस की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। Civil line कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान के मुताबिक दोनों युवक अपने दोस्त के साथ Roorkee के एक रिश्तेदारी में आए थे, लेकिन सोलानी पार्क के पास वह सेल्फी लेने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि युवकों की तलाश के लिए जल पुलिस के गोताखोर लगाए गए है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment