अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में बाइक सवार बदमाश ने हिप्नोटाइज कर महिला से लूटी सोने की चेन

On: February 11, 2022 2:08 PM
Follow Us:

रुड़की में बाइक सवार बदमाश ने हिप्नोटाइज कर महिला से लूटी सोने की चेन

रुड़कीः हरिद्वार के रुड़की के नीलम टॉकीज स्थित कॉलोनी निवासी एक महिला को सम्मोहित कर दो बदमाश सोने की चेन लेकर फरार हो गए. दिन दहाड़े हुई इस ठगी से पुलिस के होश उड़े हुए हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नीलम टॉकीज स्थित कॉलोनी निवासी श्यामला मुखर्जी घर से बाहर सब्जी लेने आई थीं. जैसे ही वह सब्जी खरीदने लगीं, तभी बाइक सवार दो ठग आए और महिला के पैर छूते हुए उसे बातों में लगा लिया. इसके बाद महिला को सम्मोहित कर सोने की चेन लेकर फरार हो गए.

यह भी पढ़े – कैबिनेट: 29 प्रस्तावों पर मुहर, उपनलकर्मियों का मानदेय बढ़ा, आशाओं के लिए खुशखबरी

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है, ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले भी एक महिला से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए था, जो अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

UK NEWS: RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – देखें आज का मौसम अपडेट

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का डबल गिफ्ट: 3 दिन मुफ्त यात्रा और साथ में सहयात्री भी फ्री

उत्तराखंड और यूपी के बीच अवशेष परिसंपत्तियों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक, सीएम धामी करेंगे योगी से मुलाकात

Leave a Comment