अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बड़ी खबर : उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ी मात्रा में शराब बरामद, बीजेपी के पदाधिकारी का बताया जा रहा है घर

On: February 9, 2022 5:54 PM
Follow Us:

बड़ी खबर : उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ी मात्रा में शराब बरामद, बीजेपी के पदाधिकारी का बताया जा रहा है घर

एक तरफ विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां चल रही है, तो वहीं एक तरफ पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कहीं जगह से नगद राशि के साथ-साथ शराब बरामद की जा रही है। तो वहीं उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कनखल गुलाब बाग कॉलोनी में एक घर के भीतर शराब की पेटियां होने की सूचना कनखल पुलिस को दी गई। हालांकि जिसके बाद पुलिस जब वहां पहुंची और ताला तोड़कर देखा तो कमरे में से 20 रॉयल स्टैग की पेटी बरामद हुई और साथ ही साथ एक पन्नी सफेद पाउडर भी पाया गया। वही इन सब के साथ कुछ दवाइयों की बोतलें भी मिली। 

सूचना के अनुसार बताया जा रहा है कि बीती शाम को ही ये शराब की पेटियां यहां रखवाई गई थी। तो वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि जिस घर से शराब बरामद हुई है वह घर एक बीजेपी के पदाधिकारी का है, जहां पर यह शराब की बोतलें चुनाव के समय मतदाताओं को लुभाने के लिए और बांटने के लिए लाई गई है। कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी मौके पर पहुंचे। जिस पर कांग्रेस का कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि नशे के खिलाफ यह सबसे पहली और सबसे बड़ी जीत है। 

बता दे की वही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कहा गया कि इस बात की जानकारी हमें कांग्रेस के प्रत्याशी ने दी थी कि कनखल के गुलाब बाग कॉलोनी में अवैध शराब रखी हुई है। जिस पर सूचना प्राप्त होते ही हमारे द्वारा मकान पर छापा मारा गया। हालांकि उस वक्त मकान में ताला लगा हुआ था। जिसके चलते हमने मकान का ताला तोड़ा और घर में घुस गए। जिसके बाद मकान से शराब की 20 से अधिक पेटियां बरामद हुई। 

यह भी पढ़े- शादी समारोह पार्टी में हरदा ने जमकर लगाए ठुमके, कहा- BJP महंगाई-बेरोजगारी पर करें बात

बता दे कि इस छापे के समय पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अवैध शराब मतदान को अपने पक्ष में प्रभावित करने के उद्देश्य में मतदाताओं को बांटने के लिए रखी हुई थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

Leave a Comment