अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

फौजी पिता की मेहनत की कमाई बेटे ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में गंवाई, लगाया 17 लाख का चूना

On: February 12, 2022 6:49 AM
Follow Us:

फौजी पिता की मेहनत की कमाई बेटे ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में गंवाई, लगाया 17 लाख का चूना

हरिद्वार के रुड़की में एक फौजी के बेटे द्वारा ऑनलाइन सट्टे में 17 लाख की रकम गंवा देने का मामला सामने आया है. यहां तक कि युवक तीन लाख रुपये उधार लेकर भी हार चुका है. वहीं, जब युवक के फौजी पिता को इस बारे में पता लगा तो फौजी अपने बेटे को लेकर कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक फौजी के शादीशुदा बेटे ने ऑनलाइन सट्टा में 17 लाख रुपये गंवा दिए. युवक की सट्टा लगाने की जानकारी उसकी पत्नी को भी नहीं थी. सट्टे में यह रकम हारने के बाद उसने करीब 3 लाख रुपए उधार लिए और वह भी सट्टे में लगाकर हार गया. वहीं, जब युवक ने काफी दिनों तक उधार चुकता नहीं किया तो लेनदारों ने युवक की पत्नी और पिता को इस मामले से अवगत कराया.

यह भी पढ़े – BREAKING: RBI लॉन्च करेगा डिजिटल करेंसी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

बेटे की करतूत जानकर फौजी पिता के होश उड़ गए. पिता द्वारा जब बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने अपना खाता खाली कर दिया है. जिसके बाद फौजी अपने बेटे और पुत्रवधू को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई. जिसके बाद युवक ने भविष्य में सट्टा नहीं लगाने का आश्वासन दिया. वहीं, पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment