अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में वसीम रिजवी पर हुआ एक और मुकदमा दर्ज

On: February 12, 2022 6:49 AM
Follow Us:

 धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में वसीम रिजवी पर हुआ एक और  मुकदमा दर्ज

धर्म संसद विवाद मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. रिजवी के खिलाफ पर इस बार यह मुकदमा देहरादून कोतवाली में शिकायतकर्ता के तहरीर आधार पर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नदीम कुरैशी नाम के व्यक्ति द्वारा देहरादून एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया गया था कि वसीम रिजवी और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी द्वारा बीते 12 नवंबर 2021 को हरिद्वार स्थित प्रेस क्लब में अपनी किताब विमोचन के दौरान मुस्लिम धर्म विशेष पर भावनाओं को आहत पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई थी.

इतना ही नहीं शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस विवादित बयान बाजी के चलते विशेष धर्मनिरपेक्ष लोगों की भावनाओं को भारी आघात पहुंचा है. ऐसे में रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर देहरादून कोतवाली में धारा 153 a किसी धर्म जाति संप्रदाय की भावनाओं को आहत करने और धारा 295 a के तहत किसी भी विशेष जाति संप्रदाय पर देश पूर्ण भावना से किसी धर्म जाति का अपमान करने जैसे आरोपों के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े – उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, कंपनी का वैल्यूएशन अरबों बताकर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

देहरादून कोतवाली में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले धमावाला निवासी नदीम कुरैशी का आरोप है कि रिजवी द्वारा दिए गए विवादित बयानों से न सिर्फ उनके जाति धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं बल्कि उनके इस तरह के क्रियाकलापों से धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की छवि को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है. ऐसे में रिजवी के खिलाफ देशद्रोह ऐसे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है.

बता दें कि हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर के बीच धर्म संसद का आयोजन किया गया था, जिसमें एक विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए गए थे. ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. हरिद्वार धर्म संसद हेट स्पीच का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व सेना प्रमुखों, कार्यकर्ताओं और बहुत से अन्‍य लोगों ने विवादित भाषण की तीखे शब्‍दों में निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

तृणमूल कांग्रेस नेता और आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले ने इस मामले में आयोजकों आौर वक्‍ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद इन वायरल वीडियो के आधार व गुलबहार खान की तहरीर पर पुलिस ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ 23 दिसंबर को हरिद्वार शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment