अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: कुक ने छात्रा से की बलात्कार की कोशिश, मुकदमा दर्ज

On: February 27, 2022 10:22 AM
Follow Us:

देहरादून: क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में एक पीजी में काम करने वाले कुक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत और बलात्कार करने की कोशिश की. वहीं, छात्रा ने कुक पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है.

बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची निवासी एडवोकेट की बेटी देहरादून में पिछले 6 साल से सुभाषनगर में एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही है. छात्रा जिस पीजी में रहती है, उस पीजी मे उत्तम सिंह कुक का कार्य करता है. अक्सर वह लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता था. पहले भी लड़की ने इन हरकतों पर माफी मांगने पर आरोपी को माफ कर दिया, लेकिन 26 फरवरी को वह फिर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा और बलात्कार करने की मंशा से उसे खींचकर कमरे में ले जाने की कोशिश की.

यह भी पढ़े – दहेज में बाइक नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को दिया तलाक, पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

जब छात्रा ने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो आरोपी कुक ने उसके साथ मारपीट की. पीड़ित छात्रा की आवाज सुनकर और लोग आए तो उत्तम सिंह ने कहा कि अगर तुमने यह बात किसी और को बताई तो तुम्हें जान से मार दूंगा. किसी तरह छात्रा ने बमुश्किल खुद को आरोपी के चुंगल से बचाया.

थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उत्तम सिंह उर्फ्फ उदलीलाल, निवासी चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment