अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दुर्गा विसर्जन जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोगों को रौंदते हुए भागा ड्राइवर

On: February 11, 2022 1:26 PM
Follow Us:

दुर्गा विसर्जन जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोगों को रौंदते हुए भागा ड्राइवर

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार दुर्गा विसर्जन जुलूस में अचानक घुस गई, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. मौके से भागने की कोशिश में कार चालक ने जैसे ही अपनी गाड़ी को रिवर्स किया तो तीन से चार लोग उसकी चपेट में आ गए. कार चालक लोगों को रौंदता हुआ भाग निकला.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है.

घटना देर रात करीब 11.30 बजे की है, जब दुर्गा विसजर्न जुलूस भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर से गुजर रहा था. इसी दौरान बजरिया इलाके में चांदबड़ की ओर से ग्रे कलर की तेज रफ्तार कार लोगों को टक्कर मारते हुए बीच जुलूस में घुस गई.

यह भी पढ़े –  सिंघु बॉर्डर पर हुई दलित की हत्या मामले में दो और आरोपियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

घटना में घायल हुए चार लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक वाहन का नंबर नहीं मिल पाया है. केवल ग्रे कलर के वाहन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. देर रात इस घटना को लेकर लोगों ने थाना बजरिया का घेराव भी किया, पुलिस ने हल्का-फुल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटा दिया था.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन चालक और वाहन की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

UK NEWS: RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – देखें आज का मौसम अपडेट

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का डबल गिफ्ट: 3 दिन मुफ्त यात्रा और साथ में सहयात्री भी फ्री

उत्तराखंड और यूपी के बीच अवशेष परिसंपत्तियों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक, सीएम धामी करेंगे योगी से मुलाकात

Leave a Comment