अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जानिए कौन बनीं कंगना रनौत के शो ‘Lock Upp’ की 3rd कंटेस्टेंट

On: February 23, 2022 9:45 AM
Follow Us:

 कंगना रनौत का पहला टीवी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ को शुरू होने में बस चार दिन ही बचे हैं. इधर, एक-एक कर शो में लॉक अप हो रहे कंटेस्टेंट्स के चेहरे सामने आ रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस निशा रावल और स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर राणा के बाद तीसरे कंटेस्टेंट का चेहरा सामने आ गया है. शो का यह सबसे विवादित बोल्ड कंटेस्टेंट है. बात कर रहे हैं एक्ट्रेस पूनम पांडे की. जी हां, कंगना के इस मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो में पूनम पांडे भी जेल में कैद हो चुकी हैं.

बता दें, एक्‍ट्रेस पूनम पांडे प‍िछले साल अपनी शादी से लेकर हनीमून पर ही पति को जेल भिजवाने की खबरों से खूब चर्चा में आई थीं. अल्ट बालाजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉक अप से पूनम पांडे का प्रोमो जारी किया है. प्रोमो को जारी कर लिखा गया है, ‘हॉट के चक्कर में पूनम पांडे हो गईं कॉट’.

यह भी पढ़े – वन गुर्जरों पर दिए आदेश का पालन नहीं होने से हाईकोर्ट नाराज, 2 मार्च को अगली सुनवाई

वहीं, पूनम पांडे ने शो में एंट्री मिलने पर कहा है, ‘मैं काफी उत्साहित हूं कि मैं ‘लॉक अप’ का हिस्सा हूं. मुझे नहीं पता कि वहां क्या होने वाला है, क्योंकि मैंने जो कुछ भी पढ़ा है और शो के बारे में सुना है, मैं समझ गई हूं कि मुझे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी शो में टास्क कर उसे हासिल करना होगा और इस लॉक-अप में लग्‍जरी लाइफ की उम्मीद नहीं की जा सकती है. इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे सर्वाइव करूंगी, लेकिन मैं इसके लिए हताश और उत्साहित दोनों ही हूं’.

बता दें, शो में 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्रिटीज 72 दिनों तक जेल में बंद रहेंगे. शो के फॉर्मेट के मुताबिक, इन सभी कंटेस्टेंट्स को आमतौर पर मिलने वाली सुविधाओं के भी शो में लाले पड़ने वाले हैं.

शो 27 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर इस शो को अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर 24×7 लाइव स्ट्रीम करेंगे. दर्शक इस शो को फ्री में देख सकेंगे. साथ ही दर्शकों को कंटेस्टेंट्स के साथ सीधे बातचीत करने की भी अनुमति होगी.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नोरा फतेही और संजय दत्त को समन - सरके चुनर गाना विवाद

‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ा विवाद: अश्लीलता के आरोपों में नोरा फतेही और संजय दत्त को NCW का समन; जानें पूरा मामला

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

रश्मिका-विजय की शादी ने रचा इतिहास: सोशल मीडिया पर टूटा अनुष्का-विराट और आलिया-रणबीर का रिकॉर्ड, फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी

सलीम खान की तबीयत गंभीर: 90 साल के बॉलीवुड लेखक को अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे मिलने

राजपाल यादव को अंतरिम जमानत: दिल्ली हाई कोर्ट की शर्त के बाद मिली राहत

OTT पर नई कहानी लेकर आ रहीं आलिया भट्ट, ‘Don’t Be Shy’ का हुआ ऐलान

Leave a Comment