अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चोर ने मोबाइल की दुकान पर किया हाथ साफ, ‘तीसरी नजर’ में हुआ कैद

On: February 14, 2022 5:49 PM
Follow Us:

चोर ने मोबाइल की दुकान पर किया हाथ साफ, 'तीसरी नजर' में हुआ कैद

हरिद्वार: शहर में पुलिस जहां अपराध पर अंकुश लगाने का दावा करती है, वहीं चोरी की घटना ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है. ताजा मामला ज्वालापुर कोतवाली का है जहां कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान पर चोर  ने सेंधमारी कर लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. चोरी का यह मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़े –  देहरादून में किराएदार के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी हुआ फरार

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली  से सराय मार्ग पर स्थित पलक कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान पर मंगलवार देर रात चोर ने दुकान की दीवार में सेंधमारी कर लाखों के मोबाइल चोरी कर लिए. वहीं यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसको देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर ने कैसे घटना को आसानी से अंजाम दिया.

सेंधमारी करने से पूर्व चोर द्वारा शटर तोड़ने का प्रयास भी किया गया. बताया जा रहा है कि चोर ने लाखों रुपए के मोबाइल पर हाथ साफ किया है. वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment