अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

खराब मौसम के चलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा रद्द

On: February 11, 2022 8:20 AM
Follow Us:

खराब मौसम के चलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी दौरा रद्द

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज उत्तरकाशी दौरा खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है. उत्तरकाशी में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम खराब है. जेपी नड्डा को उत्तरकाशी दौरे के दौरान गंगोत्री विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित करना था. उन्हें डोर टू डोर चुनाव प्रचार भी करना था.

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा रद्द होने के कारण भाजपा कार्यकर्ता निराश हैं क्योंकि गंगोत्री विधानसभा सीट अपने मिथक के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. इस सीट से जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करता है, उसी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनती है. भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान ने बताया कि आज जनपद में शत प्रतिशत बारिश है. इस कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है.

यह भी पढ़े –   मसूरी में अचानक बर्फबारी शुरू, बन रही ‘पहाड़ों की रानी’ खूबसूरत

उन्होंने कहा कि दोबारा मौसम खुलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम उत्तरकाशी के लिए बनाया जा सके, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आज उत्तरकाशी में हनुमान चौक पर एक जनसभा को सम्बोधित करना था. वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में डोर टू डोर चुनाव प्रचार का भी कार्यक्रम था.

बता दें कि गंगोत्री विधानसभा सीट का मिथक अविभाजित यूपी के समय से बरकरार है. जो भी प्रत्याशी गंगोत्री सीट से जीतता है. उसी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनती है. प्रदेश बनने के बाद 2002 और 2012 में कांग्रेस के विधायक यहां से जीते थे तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और 2007 और 2017 में भाजपा के विधायक जीते थे तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment