अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कल उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, हरिद्वार में करेंगे गंगा आरती, रैली के साथ किसानों से भी होगी बात

On: February 11, 2022 6:34 AM
Follow Us:

कल उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, हरिद्वार में करेंगे गंगा आरती, रैली के साथ किसानों से भी होगी बात

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 14 फरवरी को प्रदेश में मतदान होना है. ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रचार-प्रसार के लिए उत्तराखंड आना शुरू कर दिया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे  हैं.

पार्टी की तरफ से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी को राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही जगहों पर प्रचार करते हुए दिखाई देंगे. राहुल गांधी का ये दूसरा दौरा है. इससे पहले उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित किया था. हालांकि तब निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं थी. चुनाव की घोषणा होने के बाद देखें तो राहुल गांधी का ये पहला उत्तराखंड दौरा है.

यह भी पढ़े – पूर्व CM तीरथ सिंह रावत के बयान पर रणजीत सिंह रावत का पलटवार,पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस से मिले कार्यक्रम के अनुसार हरिद्वार से राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से लोगों से भी जुड़ेंगे. इस दौरान वे बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े करेंगे. उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम 5 फरवरी के लिए तय कर दिया गया है. इस दौरान राहुल गांधी राज्य में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे.

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी हरिद्वार में गंगा आरती करेंगे. इसके साथ ही राहुल गांधी रैली को भी संबोधित करेंगे. राहुल गांधी उधम सिंह नगर के किच्छा में किसानों के साथ भी वार्ता करेंगे. राहुल गांधी के दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज

उत्तराखंड में बर्फबारी और बिजली गिरने का मौसम अलर्ट।

उत्तराखंड वेदर अपडेट: पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी; जानें अपने शहर का हाल

"रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई मंगेतर की खबर का इमेज"

शादी से पहले मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक सच: रुड़की के होटल में प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ी गई युवती, कोतवाली में भारी हंगामा

सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री

धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: सुबोध उनियाल बने उत्तराखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत से छिनी जिम्मेदारी

Leave a Comment