अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एकतरफा प्यार में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, काटा अपना गला

On: February 14, 2022 5:51 PM
Follow Us:

एकतरफा प्यार में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, काटा अपना गला

हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में युवक ने धारदार हथियार से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया है. सिडकुल स्थित सैलो कंपनी चौक पर युवक ने अपने गले पर धारदार हथियार से वार किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. वहीं, पुलिस को युवक के पास से चाकू व एक ब्लेड मिला है. युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है.

थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है लेकिन युवक ने इशारे से जानकारी दी है कि उसने अपना गला स्वयं ही काटा है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी  पढ़े – दुर्गा विसर्जन जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोगों को रौंदते हुए भागा ड्राइवर

वहीं, घायल युवक के साथी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उसका मित्र है और मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पिछले कुछ समय से किसी लड़की से प्यार करता था और उसी से शादी भी करना चाहता था लेकिन लड़की के पिता उनकी शादी करवाने से इनकार कर रहे थे. जिस कारण घायल युवक परेशान चल रहा था.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment