अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में सेल्फी के चक्कर में गंगा में बहा दिल्ली का सैलानी, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

On: March 2, 2022 4:29 AM
Follow Us:

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत फूलचट्टी स्थित पटना वाटरफॉल के पास दिल्ली का एक पर्यटक गंगा में बह गया. बताया जा रहा है कि पर्यटक सेल्फी लेने के लिए गंगा में उतरा था. सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ ने देर सायं तक सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर पर्यटक का कुछ पता नहीं चला. आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

महाशिवरात्रि के दिन दिल्ली से 6 पर्यटक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने पहुंचे थे. शाम के समय हेमंत 19 पुत्र नरेश भट्ट निवासी दिल्ली फूलचट्टी स्थित पटना वॉटरफॉल के पास गंगा में सेल्फी खीचने के लिए उतर गया. दोस्त इससे पहले कि कुछ समझ पाते देखते ही देखते हेमंत गंगा के बहाव के साथ बहता हुआ चला गया. दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई. सूचना पाकर मौके पर जल पुलिस ने गंगा में गोता लगाकर हेमंत को बचाने की कोशिश की. मगर बहाव तेज होने की वजह से हेमंत को गंगा से बाहर नहीं निकाला जा सका.

यह भी पढ़े –  इस पौधे की छाल से होगा कोरोना का इलाज, भारत में जमकर इस्तेमाल होता है ये पौधा।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. दिन ढलने तक सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन हेमंत का गंगा में कुछ पता नहीं चला. लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है, जो दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं. आज सुबह एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने फिर से हेमंत को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

Leave a Comment