उत्तराखंड में मतगणना 10 मार्च को होने जा रही है। लेकिन इसी बीच उत्तराखंड में मतगणना से पहले बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार बताया जा रहा है की Congress प्रत्याशी Rajkumar ने मतगणना से पहले ही बोर्ड में लिखवाया विधायक।
Congress प्रत्याशी Rajkumar के इस हरकत को जीत का कॉन्फिडेंस या फिर कहा जाए कि ओवरकॉन्फिडेंस प्रत्याशियों में साफ देखा जा रहा है जी हां ऐसा ही कुछ नजारा देहरादून की राजपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने में आया। जहां Congress के पूर्व विधायक Rajkumar के कैंप कार्यालय मैं कार्यालय के बोर्ड को नया नया पेंट किया गया तो उसमें मतगणना से पहले ही विधायक लिख दिया गया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
बता दे की Rajkumar इस विधानसभा से Congress प्रत्याशी हैं और 2012 से सत्रह के बीच विधायक भी रह चुके हैं। लेकिन वह 2017 में पूर्व विधायक हो गए थे। लेकिन वही, एकाएक मतगणना से मात्र चार दिन पहले ही बोर्ड में पूर्व नहीं बल्कि विधायक लिखा गया। जिसको देख के साफ़ लग रहा है की Congress प्रत्याशी Rajkumar को अपनी जीत का पूरा विश्वास है। हालांकि इस बात का पता तो 10 मार्च को ही लग पायेगा की उनका विधायक बनने का सपना पूरा होगा या नहीं।






