अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

श्रीनगर रोडवेज डिपो भक्तियाना हुआ शिफ्ट, बहुउद्देश्यीय पार्किंग का चल रहा काम

On: March 3, 2022 10:34 AM
Follow Us:

श्रीनगर: अगर आप रोडवेज से सफर करने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. श्रीनगर रोडवेज बस डिपो को इन दिनों शिफ्ट कर दिया गया है. अब रोडवेज की बसों का संचालन श्रीनगर एनआईटी के पास भक्तियाना से किया जा रहा है. रोडवेज के सारे कर्मी यही से अपनी सेवाएं जनता को दे रहे हैं. अनुमान है कि फिलहाल एक साल तक रोडवेज बस डिपो यही से संचालित होगा. फिलहाल, सिर्फ देहरादून सेवा की बस ही ऋषिकेश-श्रीनगर अड्डे से संचालित की जा रही है.

बता दें कि श्रीनगर पुराने बस डिपो में बहुउद्देश्यीय पार्किंग का काम चल रहा है. इसकी नींव को खोदने का कार्य शुरू हो गया है, जिसके चलते यहां रोडवेज की बसें यहां नहीं आ सकती. अब भक्तियाना से रोडवेज डिपो को संचालित किया जा रहा है. पुरानी जगह पर राज्य सरकार अंडरग्राउंड पार्किंग, रोडवेज डिपो सहित रोडवेज ऑफिस का निर्माण करवा रही है.

यह भी पढ़े –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित 44 माननीयों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा

रोडवेज डिपो के अकाउंटटेंट अशोक काला ने कहा कि एक साल तक इसी जगह से डिपो का संचालन किया जाएगा. यही से यात्रियों को बस पकड़नी होगी, लोगों की सुविधा के लिए बस सेवा पुराने स्टेशन तक छोड़ रही है, लेकिन यात्रियों को बस यही से पकड़नी होगी. बसों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली, चंडीगढ़ और ऋषिकेश के लिए बसें यही से मिलेगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment