अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में दोमुंहा सांप के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, ऋषिकेश में चोरी का खुलासा

On: March 11, 2022 10:00 AM
Follow Us:

पुलिस ने वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दुर्लभ प्रजाति का एक दोमुंहा सांप भी बरामद किया है. इस दुर्लभ प्रजाति के सांप की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया

कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त गिरोह की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है. जिसके चलते पुलिस ऐसे गिरोह पर लगातार नजर रखने का कार्य कर रही है. इसी अभियान के चलते पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक गिरोह दुर्लभ प्रजाति के दोमुंहा सांप के साथ सोलानी पुल के पास से गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली.

 यह भी पढ़े –  ट्विटर ने किया बड़ा बदलाव, क्रोनोलॉजिकल फीड देखना हुआ मुश्किल, पढ़िए पूरी खबर।

तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप बरामद किया. पुलिस ने गाड़ी में सवार लक्सर क्षेत्र निवासी, नाजिम, ताहिर, फकरुद्दीन, जावेद, दीपक सैनी और बिंदर नाम के तस्करों को गिरफ्तार किया. बता दें कि, इस सांप का इस्तेमाल जादू टोना और कीमती औषधि बनाने में किया जाता है.

ऋषिकेश में चोर गिरफ्तार

इसके अलावा देहरादून-हरिद्वार एनएच नवनिर्मित फ्लाईओवर और सौंग नदी के पुल से क्रॉस ब्रेसिंग की चोरी के मामले में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से चोरी के क्रॉस ब्रेसिंग और स्टील गाडर बरामद किया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनगर बैलपड़ाव सड़क हादसा स्थल पर जांच करती पुलिस और मौजूद भीड़

रामनगर में भीषण सड़क हादसा: बैलपड़ाव के पास अज्ञात कार ने दो महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

काशीपुर पुलिस द्वारा पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला और उसके प्रेमी को ले जाते हुए एक प्रतीकात्मक दृश्य।

प्रेम प्रसंग में खूनी खेल: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शराब में दिया जहर

टिहरी झील में डोबरा-चाटी के पास टूटे हुए फ्लोटिंग हटमेंट और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

टिहरी झील में डोबरा-चाटी के पास बड़ा हादसा टला: आंधी से फ्लोटिंग हटमेंट हुए धराशायी, 22 पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू

होटल के किचन में कमर्शियल गैस सिलिंडर के साथ खड़ा चिंतित रेस्टोरेंट संचालक

उत्तराखंड में कमर्शियल गैस की कीमतों में ‘आग’: ₹3000 के पार हुआ सिलिंडर, अब महंगी होगी चाय और भोजन की थाली

रुड़की के बुग्गावाला में नदी किनारे ग्रामीण और पुलिस की भीड़

रुड़की: चीला नदी में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर को मगरमच्छ ने निगला, सुबह झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

नैनीताल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता को सांत्वना देती महिला पुलिसकर्मी।

नैनीताल: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, फिर शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव; भीमताल का आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment