ऋषिकेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर, 800 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर, 800 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

On: February 22, 2022 11:01 AM
Follow Us:

ऋषिकेशः मुनि की रेती थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 800 ग्राम चरस बरामद हुई है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.

मुनि की रेती थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढालवाला से एक युवक को 800 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है. मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की पहचान विपुल चौहान पुत्र राजीव चौहान, निवासी विकास नगर, जिला देहरादून के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े – कालाढूंगी के तेज पत्ते की महक विदेशों तक पहुंची, दालचीनी से भी बढ़ी किसानों की आय

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

फिलहाल, आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. युवक के पास से बरामद चरस की कीमत 80 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपी को पकड़ने वाली टीम में ढालवाला चौकी प्रभारी सचिन पुंडीर, एसओजी के कॉन्स्टेबल विकास सैनी गिरीश सिंह शामिल रहे.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Robbery News: 14 लाख लूटकांड में बड़ा मोड़, फरार चल रहे 8वें आरोपी आदित्य ने कोर्ट में किया सरेंडर, सिद्धांत बडोनी को बताया मुख्य साजिशकर्ता

​Dehradun Crime News: प्रेमनगर में युवती की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किए वार, कूड़े के ढेर में फेंका शव

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

Leave a Comment