DGP अशोक कुमार ने की समीक्षा बैठक, मतगणना दिवस को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

DGP अशोक कुमार ने की समीक्षा बैठक, मतगणना दिवस को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

On: March 6, 2022 5:24 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जनपदों और परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई. इस दौरान डीजीपी ने पिछले महीनों से मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया. साथ ही मतगणना को लेकर अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण निर्देश भी दिये हैं.

बैठक में लावारिश वाहनों के निस्तारण के संबंध में जनपदों की समीक्षा में पाया गया कि लावारिश वाहनों के निस्तारण में ज्यादा सफलता नहीं मिली है. ऐसे में डीजीपी ने आपत्ति व्यक्त करते हुए भविष्य में इस पर जनपद प्रभारियों के अतिरिक्त परिक्षेत्र स्तर भी ध्यान देने के निर्देश दिये हैं. साथ ही इनामी अपराधियों गिरफ्तारी न होने पर उनकी इनामी राशि तो बढ़ाई गई लेकिन जनपदों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. ऐसे में डीजीपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इसके साथ ही डीजीपी ने अज्ञात शवों की शिनाख्त संबंधी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही 1930 का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक कर जनता को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक करने के लिए कहा है कि ताकि लोग साइबर ठगी से बच सकें. ट्रैफिक चालान करने में ई-चालान मशीन का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े –  नेवी ऑफिसर प्रॉपर्टी केस में DGP ने गठित की एसआईटी, कुर्की व इनाम घोषित की तैयारी

साथ ही 10 मार्च को मतगणना के मद्देनजर चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां पहले से ही पूरी करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही डीजीपी ने आगामी त्योहारों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया है और अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Robbery News: 14 लाख लूटकांड में बड़ा मोड़, फरार चल रहे 8वें आरोपी आदित्य ने कोर्ट में किया सरेंडर, सिद्धांत बडोनी को बताया मुख्य साजिशकर्ता

​Dehradun Crime News: प्रेमनगर में युवती की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किए वार, कूड़े के ढेर में फेंका शव

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

Leave a Comment