दसवीं की परीक्षा के बाद 11वीं में Admission के लिए अब नहीं करना होगा Result का इंतजार, जानिए क्या हैं नियम - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दसवीं की परीक्षा के बाद 11वीं में Admission के लिए अब नहीं करना होगा Result का इंतजार, जानिए क्या हैं नियम

On: May 5, 2022 5:57 AM
Follow Us:

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है बता दें कि अगर आपने भी अभी दसवीं की परीक्षा दी है तो आपको 11वीं में Admission लेने के लिए 10वीं की परीक्षा के Result का इंतजार नहीं करना होगा उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है इस आदेश के तहत छात्रों को दसवीं का Result आए बगैर ही 11वीं में Admission दे दिया जाएगा आज से 11वीं कक्षा में Admission शुरू हो गए हैं बता दें कि शिक्षा निदेशक आरके कुंवर कि तरफ से इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी के साथ निदेशक की तरफ से बताया गया है कि छात्रों को provisional प्रवेश दिया जाएगा शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने जारी निर्देश में कहा है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 अप्रैल 2022 -23 को समाप्त हो चुके हैं बोर्ड परीक्षा का Result आने में अभी समय लगने की संभावना है आमतौर पर इसके बाद ही कक्षा 11 में प्रवेश की कार्यवाही की जाती है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

वहीं, शिक्षा मंत्री की तरफ से अपेक्षा की गई है कि दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व के समय का छात्र हित में सदुपयोग किया जा सके इसके लिए उन्हें 11वीं कक्षा में अधिक प्रवेश कराते हुए पठन-पाठन शुरू किया जाए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसी के साथ शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि 11वीं की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र 2022 से इस में अनुबंध के आधार पर प्रवेश किया जाए साथ में यह भी कहा गया है कि यदि संबंधित छात्र छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा पास कर लेते हैं तो उनका नियमित कर दिया जाएगा जबकि फेल होने पर उनका 11वीं में प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

शिक्षा निदेशक की ओर से यह भी कहा गया है कि छात्र छात्राएं जिस स्कूल से हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं उस स्कूल के अलावा किसी अन्य स्कूल में प्रवेश लेना चाहेंगे तो मूल स्कूल के प्रधानाचार्य से हाई स्कूल के परिषदीय परीक्षा 2022 में शामिल होने का प्रमाण पत्र के आधार पर Admission ले सकते हैं।

यह भी पढ़े – अगर आप कहते है बहुत ज्यादा आलू तो हो जाइये सावधान, हो सकते है ये 5 नुकसान।

बता दें कि इसी आधार पर इसे दूसरे स्कूल में औपबंधिक के प्रवेश दिया जा सकेगा ऐसे छात्र छात्राओं को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में पास होने पर अंकपत्र सह प्रमाण पत्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल विद्यालय से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा इसके बाद उनका प्रवेश नियमित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Ankita Bhandari Case: नार्को टेस्ट पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का बड़ा कदम, कोर्ट में पेशी के साथ सामने आए कई सनसनीखेज खुलासे

Rekha Arya-Girdhari Lal Sahu Controversy: 22 साल बाद लगे आरोपों पर CM धामी ने उठाए सवाल, बोले- निष्पक्ष जांच जरूरी

Adi Kailash Parikrama Run 2.0

Adi Kailash Parikrama Run 2.0: इस बार क्यों और चुनौतीपूर्ण होगी आदि कैलाश परिक्रमा रन? जानिए खास वजहें

Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड में दलेर मेहंदी विवाद पर गरमाई सियासत, सीएम धामी करेंगे मीका और दलेर भाई से बात

​Dehradun Bolero accident: देहरादून के चंदरनगर में बोलेरो का तांडव, 7 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर

​Rekha Arya Sahu controversy: एसआईटी जुटा रही साक्ष्य, पति गिरधारी लाल साहू के विदेश भागने की आशंका के चलते एयरपोर्ट्स पर बढ़ी चौकसी

Leave a Comment