अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand :10 हजार राशन कार्ड हुए रद्द, कही आपका नाम तो नही शामिल

On: August 3, 2025 5:31 PM
Follow Us:

हल्द्वानी। हल्द्वानी, हल्दूचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में करीब 10 हजार राशन कार्डों को ई-केवाईसी न होने के चलते रद्द कर दिया गया है, जिससे कार्डधारकों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से मिलने वाला मुफ्त राशन मिलना बंद हो गया है। खाद्य विभाग की कई बार की अपील और जागरूकता अभियान के बावजूद हजारों लोगों ने निर्धारित समयसीमा में ई-केवाईसी नहीं कराई थी।

अब राशन से वंचित लोग सीएससी केंद्रों और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालयों में ई-केवाईसी के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। विभाग की मानें तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों को गेहूं, चावल मुफ्त और नमक- दाल जैसी आवश्यक वस्तुएं रियायती दर पर दी जाती हैं, मगर ई-केवाईसी अनिवार्य होने के कारण अब बिना सत्यापन के किसी को लाभ नहीं मिलेगा।

हल्द्वानी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या पांडे के अनुसार, जिन कार्डधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई थी, उनके राशन कार्ड सिस्टम से डिलीट कर दिए गए हैं। अब प्रतिदिन 30 से 40 लोग रामपुर रोड स्थित खाद्य विभाग कार्यालय में ई-केवाईसी कराने पहुंच रहे हैं।

आचार संहिता हटने के बाद फिर शुरू हुआ नमक और दाल वितरण

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से ग्रामीण इलाकों में लगी आचार संहिता के चलते मुख्यमंत्री नमक और दाल योजना के तहत वितरण पर रोक लगाई गई थी क्योंकि पैकेटों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें छपी होती हैं। साथ ही नए राशन कार्ड बनना भी रोक दिए गए थे।

अब आचार संहिता हटने के बाद पूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों को नमक और दाल के वितरण के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी फिर से शुरू हो गई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि मुख्यमंत्री नमक और दाल पोषित योजना के तहत दोबारा से वितरण शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, तोताघाटी की दरारें तोड़ सकती हैं बदरीनाथ-केदारनाथ का संपर्क

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment